WPL Auction 2023: विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी

WPL Auction 2023: भारत में पहली बार विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। ये महिला खिलाड़ियों का आईपीएल है जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है। 13 फरवरी को मुंबई में विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन की समाप्ति हुई। जिस में कई महिला खिलाड़ी करोड़ो में बिकी तो वही कई को खरीदार नहीं मिला। इस ऑक्शन में शामिल 448 महिला खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। लेकिन इतने खिलाड़ियों में से मात्र 87 खिलाड़ियों पर पांच टीमों ने बोली लगाई। 

इस सीजन में पांच टीम विमेंस प्रीमियर लीग की हिस्सा हैं। जिसमे मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,गुजरात जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं। इन सभी टीमों ने मिल कर  59.50 करोड़ रुपये खर्च किये। जिसमे दिल्ली के पास 35 लाख, गुजरात के पास पांच लाख तो वहीं बैंगलोर के पास 10 लाख रुपये अभी भी बचे हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी बैंगलोर,गुजरात और दिल्ली ने ख़रीदा। इन तीनो टीमों ने 18-18 खिलाड़ी ख़रीदे हैं।  वहीं मुंबई की टीम ने 17 तो यूपी की टीम ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा है। 

इन खिलाड़ियों पर बरसे पैसे 

WPL Auction 2023: पहली बार हो आयोजित हो रहे इस विमेंस प्रीमियर लीग में 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। लेकिन इसमें से सिर्फ 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वही 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने नीलामी  के लिए अपना नाम  दिया था। जिसमे से 57 खिलाड़ियों को ही खरीदार मिले। बाकि की खिलाड़ी अनसोल्ड रहीं। इस ऑक्शन में 20 खिलाड़ी ऐसी भी थी। जिसपर फ्रेंचाइजियों ने 1 करोड़ से ज्यादा पैसा लुटाया। चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ तो वहीं तीन खिलाड़ियों पर तीन करोड़ से ज्यादा पैसा लुटाया गया। 

भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना इस ऑक्शन में सबसे महंगी रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.40 करोड़  में अपने टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की नताली स्कीवर को 3.20 करोड़ मे अपने टीम के लिए ख़रीदा। तो वही इतने ही रूपये में गुजरात जाएंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर को अपने टीम में शामिल किया। ये दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनी,जिन्हे खरीदने के लिए इतने रूपये खर्च किये गए। 

इसके अलावा यूपी वॉरियर्स ने भारत की दीप्ति शर्मा के लिए 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगाई। तो उधर दिल्ली ने जेमिमा रॉड्रिग्स के लिए 2.20 करोड़ और  शेफाली वर्मा के लिए दो करोड़ रुपये की बोली लगाई। 2 करोड़ मे ही ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी भी बिकी जिन्हे गुजरात जाएंट्स ने खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। ये वो खिलाड़ी है जिनपे सबसे ज्यादा पैसे खर्च किये गए। 

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम की 6 खिलाड़ियों पर लगा दांव 

अभी कुछ दिन पहले ही भारत की अंडर-19 महिला टीम ने इंग्लैंड को हरा कर विश्व कप जीता था। जिसका फायदा अंडर-19 टीम की कुछ खिलाड़ियों को मिला। इस टीम से छह खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने अपने टीम में शामिल किया। जिसमे यूपी की टीम ने सबसे ज्यादा 40 लाख में श्वेता को अपने टीम में शामिल किया। वही 10-10 लाख में पार्श्वी चोपड़ा और बैटर एस यशश्री को खरीदार मिले। उधर दिल्ली ने तेज गेंदबाज तितास साधु पर 25 लाख खर्च किये,तो मुंबई ने सोनम यादव को 10 लाख और गुजरात ने शबनम शकील 10 लाख में अपने टीम में शामिल किया। 

ऐसे ही विमेंस प्रीमियर लीग या अन्य खेल से जुड़े खबरों के लिए Yolo247 की साइट निरंतर देखते रहिये। अगर आपकी रूचि सट्टा मे है तो आप यहाँ आसानी से सट्टा भी खेल सकते हैं। आप कम पैसा लगाकर ज्यादा से ज्यादा कमा सकते हैं। 

Read about: Women’s IPL Auction

WPL Auction 2023 (विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023) FAQs : 

1: विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है ?

विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं,जिनके लिए आरसीबी ने 3.40 करोड़ रूपये खर्च किये। 

2: ऑक्शन में भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम से कितनी खिलाड़ी बिकी ?

ऑक्शन में भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम से 6 खिलाड़ियों को ख़रीदा गया। जिसमे श्वेता (40लाख),पार्श्वी चोपड़ा,सोनम यादव, शबनम शकील और एस यशश्री (10-10 लाख),तितास साधु (25 लाख) 

3: विदेशी सबसे महंगी खिलाड़ी कौन है?

इंग्लैंड की नताली स्कीवर दूसरे सबसे महंगी और विदेशी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। जिन्हे मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में शामिल किया। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !